PM Matru Vandana Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ₹11000 तक की आर्थिक सहायता, पूरी जानकारी देखें @ Pmmvy.wcd.gov.in »

PM Matru Vandana Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ₹11000 तक की आर्थिक सहायता, पूरी जानकारी देखें @ pmmvy.wcd.gov.in

भारत में महिलाओं के कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमें से एक PM Matru Vandana Yojana है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से 5000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है

जो कि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। देश की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाता है।

यह योजना भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है जिसका लक्ष्य देश भर में महिलाओं को समर्थन करना है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जिन्हें गर्भावस्था में मजदूरी का नुकसान उठाना पड़ता था। इस योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग कर गर्भवती महिलाएं पोषण की दैनिक आवश्यकता को पूरा कर सकेगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर लाभ उठा सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  PM Matru Vandana Yojana
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा  
संबंधित विभाग  महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थीगर्भवती महिलाएं  
उद्देश्य  गर्भावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  11,000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://pmmvy.wcd.gov.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में किस प्रकार मिलती है राशि?

  1. जब पहली बार गर्भावस्था पंजीकृत की जाती है और कम से कम एक बार डॉक्टर से मिलकर जांच करने के बाद 3000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  2. इसके बाद नवजात के जन्म पंजीकरण और प्रथम चरण का टीकाकरण पूरा होने के बाद दूसरी किस्त में 2000 रुपए की राशि दी जाती है।
  3. यदि आपकी दूसरी संतान बेटी होती है तो एक ही किस्त में 6000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। जोकि बालिका के जन्म का समर्थन करने के लिए प्रदान की जाती है।
  4. यह पैसे लाभार्थी महिला से बैंक खाते में भेजें जाते हैं।  

PM Matru Vandana Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  1. प्रधानमंत्री मानचित्र वंदन योजना देश की गरीब और भुखमरी से लड़ रही गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे वह अपने और अपने शिशु की बेहतर देखभाल कर सके।
  2. सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से सभी गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग किस्तों में 11000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 
  3. सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  4. इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अधिक आरामदायक और उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होती है जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे।
  5. यह योजना जनसंख्या नियंत्रण में मदद करती है क्योंकि इस योजना के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। 

आवश्यक दस्तावेज

  1. गर्भवती महिला का आधार कार्ड
  2. बच्चे  का जन्म प्रमाण पत्र
  3. पैन कार्ड
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. बैंक खाता पासबुक

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए पात्रता

PM Matru Vandana Yojana 2024: गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ₹11000 तक की आर्थिक सहायता, पूरी जानकारी देखें @ pmmvy.wcd.gov.in

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए। महिला आवेदक की आयु 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। इस योजना के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा भी पात्र होंगी।

महिला आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। जो महिलाएं सरकारी या निजी क्षेत्र की कर्मचारी हैं और अन्य योजनाओं की लाभार्थी हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दो से अधिक बच्चों के जन्म पर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री  मातृत्व वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
PM Matru Vandana Yojana
  • वेबसाइट को होम पेज पर आपको Citizen Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
PM Matru Vandana Yojana
  • आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।   
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • जैसे कि अपना पूरा नाम, आधार नंबर, जन्म दिनांक, उम्र, कैटेगरी, राज्य, जिला एवं अन्य विवरण आदि।  
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको रजिस्ट्रेशन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको सेव कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आपकी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

PM Matru Vandana Yojana 2024 में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने में असक्षम है तो ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आप आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा।
  2. आंगनबाड़ी केंद्र या फिर स्वास्थ्य केंद्र जाकर आपको प्रधानमंत्री मातृत्व  वंदना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  4. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  5. अब आपको आवेदन फॉर्म दस्तावेजों सहित वापस वही जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  6. आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको एक रसीद दी जाएगी जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा। 

PM Surya Ghar Yojana 2024

PM Kisan 17th Installment Date Released 2024

FaQ

Q1: PM Matru Vandana Yojana (PMMVY) क्या है?

A1: यह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है जो गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 5000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

Q2: PM Matru Vandana Yojana का उद्देश्य क्या है?

A2:PM Matru Vandana Yojana का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण और देखभाल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे उनकी और उनके शिशु की सेहत बेहतर बनी रहे।

Q3: PM Matru Vandana Yojana के तहत कितनी राशि मिलती है?

A3: PM Matru Vandana Yojana के तहत कुल 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Q4: PM Matru Vandana Yojana राशि किस प्रकार मिलती है?

पहली किस्त: गर्भावस्था पंजीकरण और पहली बार डॉक्टर से जांच के बाद 3000 रुपये।
दूसरी किस्त: नवजात के जन्म पंजीकरण और प्रथम चरण का टीकाकरण पूरा होने के बाद 2000 रुपये।
विशेष प्रावधान: दूसरी संतान बेटी होने पर एक ही किस्त में 6000 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

Q5: PM Matru Vandana Yojana के लिए कौन पात्र है?

A5: भारत का कोई भी नागरिक जो गर्भवती महिला हो, और जिसकी आयु 19 वर्ष या उससे अधिक हो, इस योजना के लिए पात्र है। सरकारी या निजी क्षेत्र की कर्मचारी महिलाएं और अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं पात्र नहीं होंगी।

Q6: PM Matru Vandana Yojana आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

गर्भवती महिला का आधार कार्ड
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाता पासबुक

अगर आप JagoKisan.com द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट है तो plz like करे और शेयर करे ताकि किसी दूसरे किसान भाई की भी मदद होसके|

Leave a Comment